Friday, January 31, 2020

वित्त मंत्री ने पेश किया अर्थिक सर्वेक्षण, लोकसभा कल तक स्थगित

नई दिल्ली 2020 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत हुई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2019 20) पेश किया। इसके बाद लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी।



- लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद संसद की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।







18 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं




- वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2019-20) पेश किया।









38 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं



- संसद में साइकल से पहुंचे भाजपा नेता विजय गोयल। साइकल पर लगे बैनर में लिखा 'सीएए पर पर्यावरण को प्रदूषित न करें'। बता दें कि आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है।





180 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं





- हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि किसी भी विचारधारा के नेता या समर्थक होने से पहले हम देश के नागरिक हैं। हमारे देश की प्रतिष्ठा हमारी दलीय प्रतिबद्धताओं से कहीं बढ़कर है: राष्ट्रपति





- बदलते समय में, देश की रक्षा से जुड़ी नई और जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए मेरी सरकार, सेनाओं को और भी सशक्त, प्रभावशाली और आधुनिक बना रही है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मेरी सरकार ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी हुई है: राष्ट्रपति


- देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण चंद्रयान-2 ने देश के युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। मेरी सरकार द्वारा चंद्रयान-3 को स्वीकृति दी जा चुकी है। ISRO द्वारा मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम- गगनयान पर तेजी से कार्य हो रहा है: राष्ट्रपति


- मेरी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दुनियाभर से आने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 450 बिलियन डॉलर से भी ऊपर के ऐतिहासिक स्तर पर है: राष्ट्रपति


- मेरी सरकार, महिला स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया गया है: राष्ट्रपति


- राष्ट्रपति ने सीएए पर बोलते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है। मैं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए, विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह करता हूं। मेरी सरकार यह एक बार फिर साफ करती है कि भारत में आस्था रखने वाले और भारत की नागरिकता लेने के इच्छुक दुनिया के सभी पंथों के व्यक्तियों के लिए जो प्रक्रियाएं पहले थीं, वे आज भी वैसी ही है: राष्ट्रपति


- आर्थिक सर्वेक्षण पर मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। टीम ने छह महीने में दूसरा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया है।







28 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं







- मेरी सरकार ने रिकॉर्ड समय में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करके, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इसे राष्ट्र को समर्पित किया: राष्ट्रपति




- संसद के दोनों सदनों द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाया जाना न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समान विकास का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है: राष्ट्रपति





 


75 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


 





- सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि पर फैसले के बाद देशवासियों द्वारा जिस तरह परिपक्वता से व्यवहार किया गया, वह भी प्रशंसनीय है: राष्ट्रपति




 - मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 7 महीनों में संसद ने काम करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस लोकसभा के पहले सत्र में, सदन द्वारा कार्य निष्पादन, पिछले सात दशकों में एक नया रिकॉर्ड रहा है: राष्ट्रपति


- राष्ट्रपति संसद भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह संसद के सेंट्रल हॉल में भाषण देंगे।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड उनके साथ चल रहे हैं।





44 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं





- बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकाल और इस दशक का यह पहला बजट सत्र है। हम सबका प्रयास रहना चाहिए कि इस सत्र में इस दशक के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत नींव डालने वाला सत्र बना रहे।











- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में भाषण देंगे। जबकि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज अपने निवास पर राज्यसभा के नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। सत्र का पहला चरण 11 फरवरी को समाप्त होगा, जबकि सत्र का दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होगा और 3 अप्रैल को समाप्त होगा।








वहीं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक दोपहर 2 बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में में होने वाली है। जबकि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की मीटिंग आज दोपहर 3:30 बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में होने की उम्मीद है।


संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने गुरुवार को संसद में बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुलाई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,  केंद्रीय मंत्रियों, राजनाथ सिंह, थावर चंद गहलोत, अर्जुन मेघवाल, वी मुरलीधरन, और अन्य लोगों ने भाग लिया था। इसके अलवा बैठक में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, बीजद के प्रसन्ना आचार्य, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, आरजेडी नेता मनोज झा समेत कई अन्य सांसद उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे देखें कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से देश कैसे लाभान्वित हो सकता है।


आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थानीय भाषा और बोली में पढ़ाई : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने व्यक्त किया आभार


  1. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को स्थानीय भाषा, बोली में शिक्षा दिए जाने और बच्चों को अपनी मातृ भाषा में प्रभावी तरीके से सीखाकर समुचित विकास करने का छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ और छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री-प्रायमरी (नर्सरी) स्कूल में परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री को गाड़ा-गाड़ा बधाई दी है। मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्राथमिक शालाओं में छत्तीसगढ़ी में शिक्षा देने का अवसर दिया जाए, जिससे हमारे अनुभव का लाभ स्कूली बच्चों को मिल सके। उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इस निर्णय से बच्चों और समाज के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ियों का आत्म सम्मान भी बढ़ेगा।
        छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती पदमावती साहू और कार्यकारिणी सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की प्रांताध्यक्ष सुश्री सरिता पाठक और कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा लिए गए निर्णय को दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा है कि छोटा बच्चा घर में अपनी स्थानीय भाषा और बोली का प्रयोग करता है, लेकिन आंगनबाड़ी में हिन्दी बोलने में उसे कठिनाई होगी। भाषा विशेषज्ञों का मानना है कि अपनी बोली और भाषा में बच्चे आसानी से समझतें हैं उनकी बुद्धि का विकास भी तेजी से होता है। अपनी भाषा और बोली में बात करने में आत्म विश्वास बढ़ने के साथ सीखने की इच्छा भी बढ़ती है। जब बच्चे अपनी भाषा और बोली में सीखेंगे तो अपनी संस्कृति को भी अच्छे से समझेंगे।
        बच्चे जब अपनी बोली और भाषा में पढ़ेंगे, बात करेंगे, समझेंगे तो उसके साथ-साथ बोली और भाषा के विकास के साथ-साथ समाज को भी पहचान मिलेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि स्थानीय बोली-भाषा के साथ अंग्रेजी भाषा में भी बच्चों को शिक्षित किया जाए, जिससे आगे की पढ़ाई-लिखाई में कोई कठिनाई ना हो।  


Labels:

Tuesday, January 28, 2020

चीन में 107 मौतें, वुहान में फंसे भारतीय छात्रों की सरकार से अपील- खाना और पानी खत्म हो रहा है

चीन में बीते 24 घंटे में 1300 नए मामले सामने आए। चीन के हेल्थ कमीशन ने सोमवार को बताया कि हुबेई प्रांत में सबसे ज्यादा 100 लोगों की जान गई है। दुनियाभर में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमण के 4515 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 4409 सिर्फ चीन में हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय को सबसे ज्यादा असर वाले वुहान शहर में फंसे भारतीयों की सही संख्या पता नहीं है। हालांकि, इन्हें निकालने के लिए एयर इंडिया का जंबो जेट तैयार है। बस सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार है।
 


म्यांमार ने भारत की सीमा पर स्क्रीनिंग डिवाइस लगाई


म्यांमार ने भारत के साथ लगने वाली सीमा पर कोरोनावायरस स्क्रीनिंग डिवाइस लगाई है। म्यांमार के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिकों की स्क्रीनिंग के लिए सीमा पर संक्रमण जांचने के लिए डिवाइस लगाई गई है। मणिपुर के मोरेह के जरिए लोग म्यांमार में प्रवेश करते हैं। मोरेह भारत और म्यांमार के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। अधिकारी ने कहा कि भारतीय नागरिकों को व्यापार के लिए हर दिन म्यांमार के अंदर 16 किमी अंदर जाने की अनुमति है। हालांकि, उन्हें शाम 4 बजे तक भारत लौटना होता है।


वुहान में लगभग 300 छात्रों के फंसे होने की आशंका


वुहान में 600 से ज्यादा भारतीय पढ़ते हैं। लेकिन नववर्ष की छुट्टियाें के कारण उनमें से ज्यादातर भारत लौट चुके हैं। 250 से 300 के अब भी वहां होने की आशंका है। विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीन जाने वाले सभी भारतीय काउंसलेट में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते। ऐसे में लोगों की सही संख्या पता लगाना मुश्किल है। हर छात्र को फोन कर जानकारी ले रहे हैं। वहीं, अमेरिका आज विशेष विमान से वुहान में फंसे अपने नागरिकाें काे एयरलिफ्ट करेगा।


‘पानी की बोतल 1500 रुपए में मिल रही’


चीन से लौटीं सूरत की सिद्धि पंड्या ने सोमवार को बताया, ‘‘मैं 12 जनवरी को चीन से दिल्ली रवाना हुई थी। 16-17 को वहां कोरोनावायरस फैलने की सूचना मिली। वुहान में मेरे दोस्त काफी मुश्किल में हैं। उन्हें अभी घर से निकलने की अनुमति नहीं है। चीन में एक सप्ताह लायक राशन से ज्यादा संग्रह नहीं कर सकते। ऐसे में स्टॉक खत्म होना स्वाभाविक है। खाने की चीजें दोगुने से भी ज्यादा महंगी हो गई हैं। दोस्तों ने बताया कि दो से तीन युआन वाली पानी की बोतल 150 युआन यानी करीब 1500 रुपए में मिल रही है। सूरत लौटने के बाद विदेश मंत्रालय ने फोन करके मेरी तबीयत के बारे में पूछा। अब मेरी नियमित रूप से जांच हो रही है।’’


चीन के 13 शहरों में आवाजाही पर रोक


चीन से लौटे जयपुर में एक छात्र, हैदराबाद में चार और बिहार में एक युवती को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 13 जनवरी को वुहान से लौटे उज्जैन के एक छात्र को मां के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत 7 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। चीन ने वुहान समेत 13 शहराें से लाेगाें के निकलने पर पाबंदी लगा रखी है। गुजरात और केरल के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से भारतीयों काे निकालने की मांग की है।


कोरोनावायरस के मामले


दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस ने मंगलवार को एहतियातन चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी। फिलीपींस में अभी तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। श्रीलंका, कनाडा और जर्मनी में कोरोनावायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। सोमवार तक थाईलैंड में 8, दक्षिण कोरिया और जापान में 4-4, अमेरिका, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में 5-5, वियतनाम में 2, मलेशिया में 3, फ्रांस में 3, मकाऊ में 6 मामलों की पुष्टि हुई है।


जैविक हथियारों की रिसर्च से तो नहीं जुड़ा यह वायरस?
इजराइल के पूर्व मिलिट्री इंटेलिजेंस अधिकारी डैनी शोहम ने आशंका जताई है कि वुहान की लैबोरेट्री में जैविक हथियारों पर चोरी-छिपे चल रही रिसर्च में ही कोरोनावायरस पैदा हुआ होगा। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी चीन का सबसे उन्नत वायरस रिसर्च संस्थान है।